मप्र के 92 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में बनेंगे न्यूट्री-कॉर्नर (लीड-1)

भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश का महिला बाल विकास विभाग बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। इसके लिए हर आंगनवाड़ी केंद्रों में न्यूट्री-कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से होगी।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, न्यूट्री-कॉर्नर का मकसद बच्चों को पोषण आहार की तरफ आकíषत करने और उनमें उनकी रुचि जागृत करना है। प्रदेश की 92 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में इन न्यूट्री-कार्नर में पारदर्शी डब्बों में पोषण आहार जैसे- चना, मुरमुरा, गुड़ आदि को रखा जाएगा। इससे बच्चे आकíषत होकर स्वयं इन डिब्बों से निकालकर मनपसंद चीज खा सकेंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार, न्यूट्री-कॉर्नर की स्थापना से कुपोषित तीन वर्ष से अधिक की आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में ही पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। ऐसा होने से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ाई जा सकेगी।

इस योजना के मुताबिक, न्यूट्री-कॉर्नर के संचालन के लिए प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में एक स्थान निर्धारित कर पारदर्शी डिब्बों में पौष्टिक आहार रखा जाएगा, जिससे बच्चे आसानी से मनचाही सामग्री निकाल सकेंगे। पौष्टिक आहार लेने के पहले बच्चों का हाथ धोना अनिवार्य होगा।

बताया गया है कि आहार सामग्री की उपलब्धता जन-प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समुदाय के जन-सहयोग से की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रतिदिन न्यूट्री-कॉर्नर डिब्बे में पौष्टिक आहार की उपलबता सुनिश्चित की जाएगी। न्यूट्री-कॉर्नर के संचालन में सहयोग के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायत कíमयों का सहयोग भी लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493