मप्र : कोलारस व मुंगावली में कांग्रेस उम्मीदवार आज भरेंगे पर्चे

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी और अशोकनगर जिले में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज नामांकन पत्र भरेंगे।

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी और अशोकनगर जिले में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज नामांकन पत्र भरेंगे।

शिवपुरी के कोलारस से महेंद्र यादव और अशोकनगर के मुंगावली से कांग्रेस ने ब्रजेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। ये दोनों उम्मीदवार आज नामांकन पत्र भरेंगे।

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही उम्मीदवारों के नामांकन भरे जाने के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने कोलारस और मुंगावली में रोड शो के साथ आमसभा करने की भी घोषणा की है।

ये दोनों उप-चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम हैं क्योंकि ये दोनों ही क्षेत्र सिंधिया के गुना संसदीय क्षेत्र में आते हैं। साथ ही इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायक थे जिनका निधन हो जाने के कारण उप-चुनाव हो रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा इन स्थानों पर हर हाल में अपना कब्जा जमाना चाहती है ताकि यह संदेश जाए कि सिंधिया का प्रभाव अपने ही क्षेत्र में कम है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनाधार अभी भी बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493