मप्र को राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने झुलसाया

भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों को राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं ने झुलासा दिया है और रविवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप है।

भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों को राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं ने झुलासा दिया है और रविवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप है।

राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह भी चुभन भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान का मरुस्थल तप रहा है और वहां से आ रही गर्म हवाओं ने राज्य को झुलसा दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे गर्म होशंगाबाद रहा जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ी है, उसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ हैं। पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

राज्य मे गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.7 सेल्सियस, इंदौर का 25.7, ग्वालियर का 22.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493