मप्र : कौशल उन्नयन में मदद देगा जापान का समूह

भोपाल, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जापान के गक्केन होल्डिंग समूह ने राज्य में मूल्य आधारित शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में कार्य करने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को जापान के गक्केन होल्डिंग समूह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री चौहान से समूह के बिजनेस हेड नुमाटा सन, बिजनेस मैनेजर अराईसन और चीफ विजनरी अफिसर राजेश यू. पण्ड्या ने मुलाकात की। समूह ने प्रदेश में मूल्य आधारित शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में कार्य करने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने समूह के प्रस्ताव का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए काम कर रही है। प्रदेश में कौशल उन्नयन मिशन चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं में कौशल वृद्घि के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।

बताया गया कि जापान के टोक्यो स्थित गक्केन समूह करीब 70 वर्ष पुरानी कम्पनी है। जिसने नैतिक शिक्षा पर आधारित शैक्षिक कार्यक्रम तैयार किए हैं। कार्यक्रम में कक्षा पहली से नवमी तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तथा शिक्षक मैन्यूअल तैयार किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493