मप्र : खाई में गिरी बस, 8 जिंदा जले (लीड-1)

पन्ना, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में कई यात्री जिंदा जल गए। अब तक आठ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की संख्या 15 तक पहुंचने की आशंका है।

सागर संभाग के आयुक्त आर. के. माथुर ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को छतरपुर से पन्ना की ओर जा रही एक निजी यात्री बस पांडव फॉल के पास भैरव घाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसके बाद इसमें आग लग गई। बस में सवार 12 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

माथुर ने कहा कि बस में आग लगने के बाद विस्फोट भी सुनी गई। आग काफी विकराल रूप लिए हुए था। राहत व बचाव कार्य चल रहा है, अब तक आठ मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जले हुए शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुके हैं।

माथुर ने बताया कि बस के भीतर अभी कई यात्रियों के कंकाल हैं, जिन्हें निकालने का अभियान जारी है। मृतकों का आंकड़ा 15 से ज्यादा हो सकता है। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली घायलों को 25-25 रुपये देने का ऐलान किया है।

बताया गया है कि बस में आग लगने के बाद कई यात्री किसी तरह बाहर निकल आए और जो नहीं निकल पाए वे जिंदा जल गए। घायलों को पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि यात्रियों का शरीर पूरी तरह जलकर कंकाल में बदल चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493