गुना, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बिजली का तार टूटकर खेत में स्थित ट्यूबवेल पर नहा रहे बच्चों पर जा गिरा, करंट लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, म्याना थाना क्षेत्र के राई गांव में गुरुवार की सुबह मक्का के खेत में लगे ट्यूबवेल पर तीन बच्चे बबलू, रितिक और विजय जिनकी उम्र छह से आठ वर्ष के बीच है, नहा रहे थे, तभी ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया और तीनों बच्चों को करंट लग गया।
पुलिस के अनुसार, जब तक इन बच्चों को लोगों ने देखा और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
dharmpath.com dharmpath