मप्र : चिकित्सक सहकर्मी के यौन शोषण का आरोपी, गिरफ्तार

ग्वालियर, 21 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय में पदस्थ एक चिकित्सक पर आरोप लगा है कि वह अपनी महिला सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक उसके साथ उसका यौन शोषण करता करता रहा और बाद में दहेज लेकर दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “कंपू थाने में एक महिला चिकित्सक ने शिकायत दर्ज कराई है कि न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. नीरज खेरा ने उससे शादी करने का वादा किया था, मगर बाद में मुकर गया।”

महिला चिकित्सक का आरोप है कि डॉ. खेरा के साथ उसका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। डॉ. खरे महिला चिकित्सक को लगातार शादी करने का झांसा देता रहा।

महिला का आरोप है कि शादी की तारीख तक तय हो गई थी, मगर लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और डॉ. खेरा ने उसके साथ मारपीट भी की। कुछ दिन पहले डॉ. खेरा ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैन के अनुसार, महिला की शिकायत की जांच की गई। उसके के बाद डॉ. खेरा के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493