मप्र : चित्रकूट उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को नीलांशु चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। उपचुनाव 9 नवंबर को होना है।

इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक कांग्रेस नेता प्रेम सिंह थे, जिनके निधन से यह स्थान रिक्त हुआ है। नामांकन भरने का अंतिम दिन सोमवार है।

कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि पार्टी ने चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया है। चतुर्वेदी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चतुर्वेदी ने कहा, “यह चुनाव मैं या कांग्रेस नहीं, बल्कि स्थानीय जनता लड़ेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493