भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह सहित कई अन्य नेताओं के नाम हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के लेटरपैड पर जारी प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, दीपक बावरिया, कमलनाथ, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुशील कुमार शिंदे, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक चह्वाण, अजय सिंह, सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा के नाम हैं।
इस सूची में कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी अजहरउद्दीन, कुमारी पी. शैलजा, नवजोत सिंह सिद्धू, अरुण यादव, रागिनी नायक, शोभा ओझा, परेश धनानी, नगमा मोरार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व आचार्य प्रमोद कृष्णन को प्रचारक बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath