मप्र : छतरपुर में बुलेरो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत

छतरपुर ,1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीती रात एक बुलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को एक बुलेरो से सागर निवासी कुछ लोग उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे, तभी गुलगंज थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के करीब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है।

गुालगंज थाने के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस केा बताया कि इस हादसे में प्रकाश सिंह, लाल सिंह, वाली यादव और कम्मोद सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493