युवती फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और दुष्कर्म में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिजावर थाने के उदयपुरा गांव क्षेत्र में रविवार को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपेार्ट में चार युवकों द्वारा दुष्कर्म की बात कही गई है।
बिजावर थाने के प्रभारी शिवशंकर मिश्रा ने सोमवार को कहा, “मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन जांच की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath