मप्र : छात्रावास में युवती की हत्या

बैतूल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के छात्रों (वॉयज) के छात्रावास में युवती की शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर युवती इस छात्रावास में कैसे पहुंची।

कोतवाली के थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि छात्रावास के कमरा नंबर 26 में तीन युवक रहते हैं जिनमें से एक कमलेश नाम के युवक का आरती चाढ़ोकार नाम की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों छात्रावास के इसी कमरे में मिला करते थे। शुक्रवार की सुबह भी दोनों कमरे में थे और इसके बाद लगभग 12 बजे आरती का शव कमरे में मिला।

त्यागी ने बताया कि आरती के गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार किए गए हैं। हत्या का संदेह उसके प्रेमी कमलेश पर ही है। इस कमरे में रहने वाले बाकी दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493