मप्र : छिंदवाड़ा में किसान महापंचायत शुक्रवार को

छिंदवाड़ा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के धनौरा गांव में शुक्रवार को किसान महापंचायत का आयेाजन किया गया है। इस महापंचायत में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष आराधना भार्गव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को होने वाली किसान महापंचायत में समाजवादी समागम के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुनीलम् खास तौर पर मौजूद रहेंगे।

आराधना के मुताबिक, 11 दिसंबर 2017 को छिंदवाड़ा के जिलाधिकारी ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया था और डूब प्रभावित गांव के लोगों को रोजगार गारंटी योजना के तहत काम दिलाने की बात कही थी। लेकिन जिलाधिकारी के आश्वासन पर अब तक अमल नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493