भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के हर स्कूल में गुणवत्ता सुधार का कार्यक्रम बनने के निर्देश देते हुए कहा है कि जून माह के अंत तक सभी विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था कर दी जाए।
स्कूल शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को चौहान ने कहा कि इंदौर संभाग में लागू की गई ई-अटेंडेस एप्लीकेशन पूरे प्रदेश में लागू की जाए। आगामी जून माह के अंत तक सभी स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था की जाए और विश्व योग दिवस पर आगामी 21 जून को सभी जिलों में कार्यक्रम किए जाएं।
उन्होंने विभागीय अमले से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश का हर बच्चा कम से कम 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करे। इसके लिए सतत मॉनीटरिंग की व्यवस्था करें। इसमें पालक-शिक्षक संघ की मदद ली जाए। अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और अनलाइन हो। प्रदेश में क्षेत्रवार आवश्यक हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल की चरणबद्घ योजना बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम आने के एक माह के भीतर लैपटॉप प्रदान किए जाएं। शासकीय स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आईआईटी और आल इंडिया पीएमटी के लिए कोचिंग की योजना बनाएं।
dharmpath.com dharmpath