मप्र : जेल से रिहाई पर नाच की होगी जांच

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो अपराधियों की रिहाई पर गौतम नगर क्षेत्र में कथित तौर पर हुए नचनियों के नाच की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सड़क के बीचों बीच तंबू लगाकर बालाओं के नाच का वीडियो वायरल हुआ है।

आरोपियों की रिहाई की खुशी में हुए नाच का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक रमन सिंह सिकरवार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सिकरवार ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया को सौंपा गया है। वह जांच में यह पता करेंगे कि नाच-गाना कब हुआ, इस क्षेत्र में ड्यूटी किन पुलिसकर्मियों की होती है, उसके बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों दो आरोपी जमानत पर रिहा हुए थे। रिहाई के बाद गौतम नगर क्षेत्र में कथित तौर पर सड़क के बीचों-बीच तंबू लगाकर नाच-गाना हुआ और खुशियां मनाई गई थी। इस मौके पर बाहर से बुलाई गईं नचनियों के साथ आरोपियों ने भी ठुमके लगाए थे। यह आयोजन देर रात तक चला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493