मुरैना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जौरा स्थित गांधी आश्रम में मंगलवार को आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे युवा चंबल में वर्ष 1972 में हुए बागियों के आत्मसमर्पण की कहानी जानेंगे।
एकता परिषद की युवा इकाई के अनीष कुमार ने एक बयान जारी कर बताया है कि एकता परिषद और अंश हैप्पीनेस सोसायटी के तत्वावधान में 25 शहरी युवाओं का समूह मंगलवार को गांधी आश्रम जौरा में पहुंचकर चम्बल में 1972 में हुए बागियों के आत्मसमर्पण की कहानी को विस्तार से जानेंगे। साथ ही आश्रम द्वारा संचालित कार्यक्रम को संस्था के सचिव एवं एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ रन सिंह परमार से संवाद करेंगे। शाम को मार्टिन लूथर किंग स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर उनके किए कार्यो पर चर्चा होगी और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अनीष के अनुसार, चार अप्रैल से आठ अप्रैल तक युवा युवाओं का दल पहाड़गढ़ विकासखंड के मारा गांव में सहरिया आदिवासियों के साथ रहकर उनका रहन-सहन एवं संस्कृति को समझने की कोशिश करेंगे। इस शिविर में पानी, जल, जंगल, जमीन एवं अन्य मुद्दों पर युवा अपनी समझ विकसित करेंगे।
इस शिविर के दौरान एकता परिषद के संस्थापक पी़ वी़ राजगोपाल सहित अनेक बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath