मप्र : झाबुआ के आदिवासियों के बीच पहुंचा ‘बाल अधिकार रथ’

झाबुआ, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बच्चों में अपने अधिकारों के प्रति जागृति लाने और उन्हें समाज में व्याप्त कुरीतियों से अवगत कराने के लिए विश्व बाल दिवस (20 नवंबर ) के मौके पर राजधानी से निकला ‘बाल अधिकार रथ’ आदिवासी बहुल जिले झाबुआ में पहुंच गया है। इस रथ के जरिए आदिवासी बच्चों और समुदाय को विभिन्न फिल्मों के माध्यम से जागृत किया जाएगा।

बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस रथ पर बच्चों के अधिकारों एवं सामाजिक मुद्दों पर आधारित रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों को रथ के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य,पोषण, बाल विवाह, एनीमिया, स्वच्छता, टीकाकरण, शिशु-मातृ स्वास्थ्य आदि विषयों पर जन समुदाय के प्रत्येक वर्ग को जागरूक किया जाएगा।

फिल्म के बाद समुदाय से प्रश्नोत्तर एवं संवाद स्थापित कर मनोरंजक एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से संदेश देने के प्रयास होंगे।

गुलाटी के अनुसार, यह रथ गुरुवार को झाबुआ पहुंचा। इस रथ के अवलोकन के बाद जिलाधिकारी आशीष सक्सेना ने बाल अधिकार रथ को बाल अािकार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों की समुदाय को जानकारी देने का एक अच्छा माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रथ जिले में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों, होस्टल और स्कूलों में भी जागरूकता के लिए भेजा जाना चाहिए। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां भी जागरूकता रथ के माध्यम से कराई जाए और बेहतर प्रस्तुतियां करने वाले बच्चों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाए।

महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी आर.एस. जमरा ने भी बाल अािकार रथ की सराहना की और इसे एनीमिया एवं कुपोषण निदान की जानकारी देने का एक बहुत ही अच्छा माध्यम बताया।

यूनिसेफ संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी द्वारा बाल अािकार रथ द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली फिल्म श्रृखंला के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह एक रचनात्मक माध्यम है, जिसमें दिखाई जाने वाली फिल्मों को समाज के सभी वर्ग एवं सभी उम्र के लोगों को यान में रखते हुए बनाया गया है।

कार्यक्रम में यूनिसेफ झाबुआ के सलाहकार प्रवीण सारस्वत एवं भोपाल की सान्निध्य संस्था से बाल अािकार रथ प्रभारी दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493