झाबुआ, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दो युवकों ने एक स्कूली छात्र की सोमवार की सुबह चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र की अयोध्या बस्ती में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र राजू को आरोपियों ने चाकू घोंप दिया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस वारदात में दो लोगों के शामिल होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
dharmpath.com dharmpath