मप्र : ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 10 की मौत

कटनी, 7 अप्रैल, (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को एक ट्रक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कटनी से उमरिया जिले को जोड़ने वाली सड़क पर बड़वारा थाना क्षेत्र में मझगवां गांव के पास एक ट्रक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इन दोनों ऑटो रिक्शा में सवारियां भरी हुई थीं।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 सवारियों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में सवार लोग बनहरा तालाब से मछली का शिकार कर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने सामने से आ रहे दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हर तरफ शव बिखर गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493