मप्र: डिंडौरी जिले में डायरिया का प्रकोप 4 मरे

13615309_1111560422247247_4941336216379298210_nडिंडौरी से दीपक ताम्रकर की रिपोर्ट – डिंडौरी के महेंदवानी विकास खंड के गाव सुखलौड़ी से है जहा पिछले ४ दिनों में ४ लोगो की मौत डायरिया फैलने से हो गई है और ४० से ज्यादा ग्रामीण अब भी बीमार है.जिनमे २० गंभीर लोगो को महंद्वानी अस्पताल भर्ती किया गया है और अन्य घरो में है .ग्रामीणों के बताये अनुसार पिछले कुछ दिनों से तेज़ बारिश से गाव में नाले और डबरा डबरी भर गए थे .जिनका पानी पीने  के लिए ग्रामीण अपने घरो पर ले गए ,और एक एक करके उलटी दस्त की चपेट में आने लगे .हालात ये हो गए की ४ दिनों में ४ घरो से अर्थिया निकली .इस घटना से सुखलौड़ी सहित आसपास के ग्राम के लोग भी दहशत में है .क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या महिलाए सब डायरिया की चपेट में है .गाव में जनाजे की कतार और बिस्तर पकड़ते ग्रामीणों को अब पेट की चिंता सता रही है .खेतो में लबालब पानी पर हल चलाने ग्रामीण नहीं जा पा रहे .घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और टीम गाव के लिए रवाना हुई .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493