भोपाल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में त्योहारों के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से निपटना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। इन बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिह ने सभी शहरों एवं कस्बों में साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने नवरात्र, दशहरा और दिवाली पर्व को देखते हुए डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए नगरीय निकायों को अपनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा।
मंत्री माया सिह ने सभी नगर-निगम के आयुक्तों और नगर-पालिका, नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि वे त्योहारों को ध्यान में रखते स्वच्छता के लिए अतिरिक्त इंतजाम करें और जवाबदेही भी तय करें।
उन्होंने कहा कि इसी दौरान डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारी न फैलें इसके लिए विशेष उपाय करें। उन्होंने ब्लीचिग पाउडर, फॉगिग मशीन से निरंतर सभी स्थानों पर छिड़काव और डेंगू के लार्वा की जांच का अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath