मप्र : दमोह के एसपी का तबादला

भोपाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक आर.एस. बेलवंशी का तबादला कर दिया गया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दमोह बेलवंशी को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है और विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में पदस्थ विवेक सिंह को दमोह का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बेलवंशी स्थानांतरण का आदेश गृह विभाग के उपसचिव बी.एस. जामोद ने जारी किया है।

पिछले दिनों दमोह में कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या कर दी गई थी। इसमें पथरिया से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई के परिजनों का नाम आया था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक पर आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली का आरोप भी लगा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493