देवास, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के देवास जिले में सोमवार की दोपहर में एक तेज रफ्तार बोलेरो टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खातेगांव थाने के प्रभारी तहजीत काजी ने आईएएनएस को बताया कि माइली गांव के निवासी शादी के बाद बेटी की विदाई कराने सीहोर के नसरुल्लागंज जा रहे थे, उनका वाहन कुसमानिया घाट और हरन गांव के बीच ककड़दी से गुजर रहा था, तभी उसका टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
काजी के अनुसार, वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, उनमें से सात घायल हुए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath