मप्र : देवास में 2 की मौत से गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंका

देवास, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

देवास पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कन्नौद थाना क्षेत्र के टाकलीखेड़ा गांव के करीब तेज रफ्तार से भागते ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चांद खां और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493