मप्र : दोहरे हत्याकांड के बाद एसपी का तबादला

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो भाइयों की हत्या से मचे बवाल के बाद राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेमबाबू शर्मा का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है।

हरदा निवासी अधिवक्ता नवीन अग्रवाल और उनके भाई सुधीर अग्रवाल तीन दिन लापता रहे। इसके बाद होशंगाबाद जिले में इनके शव मिले। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार को हरदा में जमकर हंगामा किया था। शुक्रवार को भोपाल में भी अधिवक्ताओं ने हत्या पर रोष जताया ।

राज्य शासन ने पुलिस अधीक्षक हरदा प्रेमबाबू शर्मा को हटा दिया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है और उनके स्थान पर सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर के आदित्य प्रताप सिह को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493