भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धूल भरी गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी है। राज्य में बुधवार को बादल घिर आए हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे भी गर्म हवाएं चलेंगी तथा मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चल रही हैं और अगले 24 घंटों में राजस्थान की तरफ से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। आसमान पर हालांकि, बादल घिर आए हैं तथा रीवा संभाग के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं।
राजधानी भोपाल में बधुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इंदौर का 24़ 7 डिग्री, ग्वालियर का 22़ 4 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 2 डिग्री, ग्वालियर का 40 डिग्री और जबलपुर का 41़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath