मप्र : नरसिंहपुर में मिनी ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 3 की मौत

नरसिंहपुर, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गुरुवार देर रात प्याज से भरे मिनी ट्रक और बोलेरो के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।

कोतवाली थाने के प्रभारी आर के गौतम ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि नरसिंहपुर की बरगी कॉलोनी निवासी मेहरा परिवार बोलेरो से जबलपुर में एक वैवाहिक समारेाह में हिस्सा लेकर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को लगभग ढाई बजे लौट रहा था, तभी उसकी प्याज से भरे मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई।

गौतम के अनुसार, यह हादसा गोटेगांव-जबलपुर मार्ग पर भरवाहा तिराहे के करीब हुआ। कार जबलपुर से आ रही थी, वहीं मिनी ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था।

गौतम के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि, एक की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं चार घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493