मप्र : नर्मदा एक्सप्रेस में बालिका से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। इंदौर से बिलासपुर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रही बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले वातानुकूलित कोच के अटेंडर को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ की घटना सेामवार की देर रात की है।

भेापाल जीआरपी के पुलिस अधीक्षक अवधेष गोस्वामी द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि 17-18 अगस्त की दरम्यानी रात गाड़ी संख्या 8233 नर्मदा, एक्सप्रेस के कोच एस-9 की बर्थ नंबर 66 पर बालिका उज्जैन से बिलासपुर की यात्रा कर रही थी । यात्रा के दौरान विपेंद्र द्वारा बालिका के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली।

गोस्वामी के अनुसार, इस सूचना पर जीआरपी इटारसी छेड़छाड़ करने वाले आरोपी विपेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493