मप्र : नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ है। जगह-जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना का दौर चल रहा है।

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ है। जगह-जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना का दौर चल रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

नवरात्र के पहले दिन मंगलवार सुबह से ही राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर हर तरफ देवी गीत और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान की शुरुआत की।

दतिया की पीताम्बरा पीठ पर सुबह से ही श्रद्घालुओं का मेला-सा लग गया और पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्घालुओं ने बगुलामुखी और धूमावती माई के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

इसी तरह मैहर की शारदा देवी मंदिर में श्रद्घालुओं ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी करने की कामना की। रेलवे प्रशासन ने यहां पहुंच रहे श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए कई गाड़ियों का नवरात्र के दौरान अस्थाई ठहराव घोषित किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्रि शुरू होने पर श्रद्घालुओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “नवरात्रि का आध्यात्मिक पर्व तन-मन को शुद्घ करने का पर्व है। आदि शक्ति का आह्वान कल्याणकारी होता है। उन्होंने प्रदेश के विकास और नागरिकों की सुख-समृद्घि की प्रार्थना की है।”

इसी तरह राज्यपाल राम नरेश यादव ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल यादव ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का त्योहार असत्य, बुराई और आसुरी शक्तियों से संघर्ष करने की शक्ति प्राप्त करने का पर्व है। यह पर्व मां दुर्गा के रूप में नारी के विभिन्न रूपों के दर्शन से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल यादव ने नौ दिन चलने वाले इस पर्व को शांति, एकता, पारम्परिक सद्भाव और सौहार्द्र के वातावरण में मनाने की अपील की है।

राज्य के ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवरात्रि के पावन-पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और असत्य पर सत्य की विजय की शिक्षा देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493