मप्र : निजी सुरक्षा एजेंसी संचालक के घर से सुरक्षा उपकरण बरामद

भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी में पकड़े गए निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालक वकार खान के घर से पुलिस ने हेलमेट और सुरक्षा के कई उपकरण बरामद किए हैं। वहीं कुछ लेटरपैड भी उसके आवास से मिले हैं।

हनुमानगंज थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वकार के घर से पुलिस डिल की सामग्री बरामद की गई है, जिसमें हेलमेट व जैकेट आदि शामिल है। उससे पूछताछ का दौर चल रहा है। मंगलवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड और मिल गई है।

सूत्रों ने बताया कि वकार की निशानदेही पर पुलिस अफसर के कुछ लेटरपैड और सील आदि बरामद की गई है।

मालूम हो कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र में निजी सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले वकार को तीन वॉकी-टॉकी के साथ पकड़ा था। उसके बाद से ही वकार के घर से 79 वायरलेस सेट बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं उसके घर से नौ हथकड़ी भी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493