मप्र : नीमच के अडानी सोया संयंत्र में 5 की मौत (लीड-1)

नीमच, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अडानी सोया संयंत्र के टैंक की सफाई करने उतरे एक मजदूर को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पीड़ित परिवारों ने संयंत्र प्रबंधन से मुआवजे के आश्वासन को लिखित में देने की मांग की है।

नीमच नगर थाने के प्रभारी शिव कुमार यादव ने आईएएनएस को बताया कि अडानी सोया संयंत्र से निकलने वाले अपशिष्ट का एक टैंक जमीन में बना है, इस टैंक की गुरुवार को सफाई का काम चल रहा था, इस टैंक में पानी था। सफाई करते वक्त एक मजदूर टैंक में गिरा, जिसे बचाने एक के बाद एक तीन और मजदूर टैंक में जा पहुंचे, इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने भी टैंक में उतर कर सभी को बचाने की कोशिश की, मगर पांचों की दम घुटने से मौत हो गई।

यादव के अनुसार पांचों शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे में मारे गए पांचों लोगों के परिजनों और संयंत्र प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता हुई है। प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख का मुआवजा देने की बात कही है, मगर पीड़ित पक्ष मौखिक की बजाय प्रबंधन से लिखित में आश्वासन चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493