मप्र : पन्ना के राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का कुनबा बढ़ा

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। देश में दूसरे राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का की पहचान बना चुके मध्य प्रदेश के पन्ना राष्ट्रीय उद्यान की तस्वीर अब बदल रही है, बाघों के कुनबा में भी बढ़ोतरी हो रही है। एक बाघिन को दो शावकों के साथ देखे जाने से यहां बाघों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

वन विभाग (वन्यप्राणी) की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि बाघिन पन्ना-213 को पिछले दिनों दो शावकों के साथ देखा गया। बाघिन और शावकों की सुरक्षा के लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पन्ना-213 ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इसके पूर्व के चार शावक, जिनमें एक बाघ और तीन बाघिन हैं, बड़े हो चुके हैं।

ज्ञात हो कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में बाघ बिल्कुल समाप्त हो चुके थे। वर्ष 2009 में यहां बाघों को फिर से लाया गया। पन्ना-213 उसी दौरान यहां लाई गई प्रथम बाघिन टी-दो की पहली संतान है। इस समय यहां 32 बाघ हैं।

पन्ना मध्यप्रदेश का अकेला टाइगर रिजर्व है, जहां बाघों को कॉलर आईडी पहनाया गया है, ताकि विचरण कर रहे बाघों के लोकेशन का पता चलता रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493