मप्र : पन्ना में बारातियों से भरा मिनी ट्रक खाई में गिरा, 7 मरे

पन्ना, 10 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बारातियों से भरा एक मिनी ट्रक शनिवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। घायलों को कटनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रैपुरा थाना के प्रभारी बी.के. चाचौदिया ने आईएएएनएस को बताया कि बारात गुड़मनिया से दरगवां गई थी, जो शनिवार को मिनी ट्रक से लौट रही थी। मिनी ट्रक में दहेज में मिले सामान के साथ 15 बाराती बैठे थे। मिनी ट्रक जैसे ही वीरमपुरा तिराहे के आगे निकला, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

चाचौदिया के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और दो घायलों ने अस्पताल ले जाए जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। आठ घायलों को कटनी अस्पताल भेजा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493