मप्र पर्यटन निगम के होटल, रिसॉर्ट में होली के दिन बाहरी का प्रवेश वर्जित

भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित होटल, रिसॉर्ट व अन्य स्थानों पर होली और रंगपंचमी को बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निगम द्वारा संचालित होटल, रिसॉर्ट एवं अन्य पर्यटन इकाइयों में होली 13 मार्च और रंगपंचमी 17 मार्च को सुबह से रात तक बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

निगम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व से ही होटल, रिसॉर्ट एवं अन्य इकाइयों में ठहरे पर्यटकों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493