भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में पार्टी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंपी गई है। साथ ही उनके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत की ओर से जारी विज्ञप्ति में वर्तमान अध्यक्ष अरुण यादव के स्थान पर कमलनाथ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चार अन्य नेताओं को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्षों में बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।
राज्य की राजनीति में लंबे अरसे से बदलाव की चर्चाएं जोरो पर थीं।
dharmpath.com dharmpath