मप्र : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास पंचतत्व में विलीन

रीवा, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी (92) की अंत्येष्टि रविवार को उनके गृह ग्राम तिवनी में हुई। दिवंगत नेता को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

तिवारी का शुक्रवार को दिल्ली के समीप गुरुग्राम स्थित एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे मूलरूप से रीवा के तिवनी गांव के निवासी थे। वे दो बार मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने रीवा में तिवारी के अमहिया स्थित निजी निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने तिवारी के पुत्र एवं विधायक सुंदरलाल तिवारी तथा पौत्र विवेक तिवारी से भेंटकर गहन शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यम राज्यमंत्री संजय पाठक तथा सांसद जर्नादन मिश्र ने भी तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं विपक्ष के नेता अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरुण यादव ने भी श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493