मप्र : फरार पूर्व आईएएस ने किया समर्पण

भोपाल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद जोशी ने मंगलवार केा विशेष न्यायाधीश डी.पी. मिश्र की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में 19 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। जोशी की पत्नी टीनू जोशी भी इन दिनों जेल में हैं।

आयकर विभाग ने फरवरी, 2010 में आईएएस जोशी दंपति के आवास पर छापा मारा था, तब उनके आवास से लगभग तीन सौ करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे और तीन करोड़ रुपये बरामद हुई थे। उसके बाद दोनों को पहले निलंबित, फिर बर्खास्त कर दिया गया था।

बर्खास्तगी के बाद से दोनों फरार थे, पिछले माह टीनू जोशी ने आत्मसमर्पण किया था और इस समय वह जेल में हैं। मंगलवार को उनके पति अरविंद जोशी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।

जोशी के अधिवक्ता प्रत्यूष शांडिल्य ने संवाददाताओं को बताया कि जोशी ब्लड कैंसर से पीड़ित है, और उनका कई वर्षो से देश और देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जोशी हमेशा ही जांच में सहयोग करते रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय में जमानत अर्जी खारिज होने पर जोशी ने समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश ने उन्हें 19 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है, जहां उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493