मप्र : बच्ची से दुष्कर्म-हत्या में 2 को फांसी की सजा

पन्ना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 10 साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दो दरिंदों को अपर सत्र न्यायाधीश डी.पी. मिश्रा ने गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई।

लगभग ढाई वर्ष पहले सलेहा थाना क्षेत्र के गंज गांव की बच्ची की दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। मासूम का शव 13 मई, 2013 को एक कुएं से बरामद बोरे से निकाला गया। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश बर्मन और रामखिलावन को पकड़ा था। जब डीएनए जांच कराई गई तो आरोप की पुष्टि हो गई।

सरकारी अधिवक्ता किशोर श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश मिश्रा ने इस अपराध को जघन्य मानते हुए दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।

श्रीवास्तव ने आगे बताया कि राजेश की गांव में दुकान है, जहां बच्ची सामान खरीदने जाती थी और रामखिलावन के घर पर टीवी देखने जाया करती थी। दोनों ने मिलकर रामखिलावन के घर पर इस वारदात को अंजाम दिया और बच्ची के शव को कई दिनों तक अपने घर में छुपाए रखा। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर कुएं में फेंक दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493