मप्र : बस-ट्रक की टक्कर में 12 की मौत

धार, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक निजी यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस चालक सहित 12 यात्रियों की मौत हो गई है और अन्य 17 लोग घायल हो गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर को कुक्षी से धमनौद जा रही यात्री बस मनावर थाना क्षेत्र में सिंघाना के पास सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 17 यात्री घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने आईएएनएस को बताया कि बस और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हुई और उसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493