मप्र : बादल घिरे, पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश इलाकों में रविवार सुबह बादल छाए रहे। बादलों और सूरज की लुकाछिपी चलती रही, जिसके चलते उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अन्य हिस्सों में हल्की बारिश और राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य में रविवार सुबह आसमान में हल्की बदली छाई रही। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, इंदौर में 22.4 डिग्री, ग्वालियर में 26.6 डिग्री और जबलपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, इंदौर में 29 डिग्री, ग्वालियर में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493