मप्र बादल छाए, कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार

भोपाल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं और गर्मी से राहत है। वहीं मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में सक्रिय हुए मानसून ने बड़े हिस्से को तर-बतर कर दिया है, तापमान में भी गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 166.5 मिलीमीटर, खंडवा में 163 मिली मीटर, खरगोन में 117.4 मिलीमीटर, नरसिंहपुर में 61 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह से आसमान पर बादलों के छाए होने से गर्मी व उमस का असर कम है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में जारी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.7, ग्वालियर का 25.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493