मप्र : बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

खरगोन, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बारातियों से भरे वाहन (गामा जीप) और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है, बाकी का खरगोन के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मेनगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-खरगोन मार्ग पर बारातियों से भरे वाहन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बारात इस मार्ग पर स्थित लुगासी से बिस्ठान लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में दो बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493