मप्र बारिश से तरबतर, गर्मी से राहत

भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों में हुई बारिश ने अधिकांश इलाकों को तरबतर कर दिया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। शुक्रवार की सुबह से भी बादल छाए हुए हैं और बौछारों का दौर जारी है। इससे गर्मी का असर कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 87.2 मिली मीटर, इंदौर में 10.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। कई हिस्सों में बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ और निचली बस्तियों में पानी भर गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्य में सक्रिय हुए मानसून ने गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 25.2 डिग्री और जबलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, इंदौर का 30.6 डिग्री, ग्वालियर का 35.8 डिग्री और जबलपुर का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493