मप्र : ब्रिटिश काउंसिल शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए ब्रिटिश काउंसिल शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी। उसके इस काम में बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ सहयोग करेगी।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों में अंग्रेजी भाषा के शिक्षण की गुणवत्ता लाने के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। अभी प्रायोगिक तौर पर उज्जैन संभाग के सभी जिलों में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बताया गया है कि यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र, आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई), यूनिसेफ एवं ब्रिटिश काउंसिल द्वारा दिया जाएगा। शिक्षकों को विशेष तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रत्येक जिले में मास्टर-ट्रेनर का चयन किया जाएगा। मास्टर-ट्रेन्ब्रिार के चयन में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, डाइट के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493