मप्र : भाजपा को एक और झटका, पुष्पराज कांग्रेस में शामिल

रीवा (मध्य प्रदेश) 28 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लगा है। रीवा के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को रीवा में पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

पुष्पराज भाजपा के पूर्व विधायक हैं। उनके बेटे दिव्यराज सिंह रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

भाजपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

पद्मा वर्ष 2013 में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विजयराघवगढ़ से 900 वोटों से हारी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493