भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठन के सभी मंडलों के चुनाव दिसंबर में होंगे। यह चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के कारण टाल दिए गए थे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने सेामवार को एक बयान जारी कर बताया कि पार्टी संगठन के सभी मंडलों के निर्वाचन की प्रक्रिया पांच एवं छह दिसंबर को पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रतलाम-झाबुआ संसदीय एवं देवास विधानसभा उपचुनाव के कारण प्रदेश के चार जिलों में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय संगठन चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। अब 29 व 30 नवंबर को प्रदेश के चार जिलों- देवास, रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर में पार्टी की स्थानीय समितियों के चुनाव संपन्न होंगे।
dharmpath.com dharmpath