मप्र : भिंड में दो गुटों के विवाद में गोलीबारी, 3 की मौत

भिंड, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दीपावली की सुबह दो गुटों में गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि सुरपुरा थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में दो गुटों में आपस में काफी समय से दुश्मनी चली आ रही थी। बुधवार की रात को भी इनमें विवाद हुआ था। दोनों पक्ष थाने भी आए, जहां उन्हें समझा कर घर भेज दिया गया।

खरे के अनुसार, सुबह फिर एक गुट ने दूसरे के घर पर जाकर धावा बोला और गोली चला दी। इस वारदात में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वाले एक ही पक्ष और परिवार के हैं। एक अन्य शख्स घायल हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493