मप्र : भिंड से 4 दिन पहले अगवा बच्चा बरामद

भिंड, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर से चार दिन पहले अपहृत मासूम निखिल जैन को रविवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोरमी थाना क्षेत्र में चक्रेश जैन का बेटा निखिल गुरुवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। उन्होंने पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने कई टीमें गठित कर अपहृत बच्चे की तलाश का अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि निखिल को अपहर्ता ग्वालियर के देवगढ़ में छोड़कर भाग गए। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

निखिल के पिता का कहना है कि वे और उनका परिवार बेटे के अपहरण से परेशान थे। उन्होंने तो बेटे की सलामती को भगवान पर छोड़ दिया था, पुलिस की सक्रियता से उनका बेटा मिल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493