मप्र : मंडला में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत

मंडला, 19 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 18 घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मवई थाने के प्रभारी एस.एल. मरकाम ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “सोमवार रात को सोडा गांव के लोग वैवाहिक समारोह के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।”

मरकाम के अनुसार, यह हादसा लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाए जाने के कारण हुआ है। चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493