मप्र : मंडला में नक्सलियों ने वन विभाग की चौकी फूंकी

मंडला, 2 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। होलिका दहन की रात यहां वन विभाग की एक चौकी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।

पुलिस अधीक्षक आर.के. सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि नथावर क्षेत्र में वन विभाग का एक कैम्प (चौकी) है। यह चौकी पूरी तरह जंगली क्षेत्र में है, जिसमें कोई कर्मचारी नहीं रहता था। अंदेशा है कि आग लगाने का यह कृत्य अज्ञात नक्सलियों ने किया होगा।

सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही सच सामने आ सकेगा। उस इलाके में निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। यह घटना किस इरादे से की गई है, इस बात का भी खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493